Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सहयोगी पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापसी का दिया संकेत

जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ओली सरकार हर मोर्चे पर असफल हो गई है।

25 Jun 2025

सहयोगी पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापसी का दिया संकेत

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को समर्थन दे रही जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा नेपाल) ने सरकार से समर्थन वापस लेने का संकेत दिया है। बजट पेश किए जाने से ठीक पहले समर्थन वापसी के संकेत से ऊपरी सदन से बजट पारित नहीं हो सकता।

जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ओली सरकार हर मोर्चे पर असफल हो गई है। इतना ही नहीं वो संघीयता को खारिज करने और देश में निरंकुश शासन लादने का प्रयास कर रही है इसलिए पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए पार्टी के संसदीय दल को निर्देश दिया है।

पार्टी प्रवक्ता मनीष सुमन ने कहा कि जल्द ही संसदीय दल की बैठक में सरकार से समर्थन वापस लेने का औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। जसपा नेपाल के समर्थन वापसी के साथ ओली सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट के ऊपरी सदन में पारित होना मुश्किल है। ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा में सरकार अल्पमत में आ सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सहयोगी पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापसी का दिया संकेत
जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News